भैया राजा राखी का उपहार चाहिये
भैया राजा राखी का उपहार चाहिये
हर बहना का तुझसे सत्कार चाहिए-2
हर लड़की के अंग बिल्कुल मेरे जैसे है
फिर क्यों तेरे सपने ऐसे वैसे है
अपनी कुल मर्यादा पर विचार चाहिए
हर बहना का तुझसे सत्कार चाहिए-2
भैया राजा राखी का उपहार चाहिये...
हर लड़की जो तू यूं ही छेड़ा करेगा
कोई लड़का क्या मुझे छोड़ा करेगा
लड़की हो सुरक्षित समाचार चाहिए
हर बहना का तुझसे सत्कार चाहिए-2
भैया राजा राखी का उपहार चाहिये...
जितेन्द्र शिवहरे
Comments
Post a Comment