गीत मेरे दिल के तेरे आर-गीत

 गीत मेरे दिल के तेरे-गीत


गीत मेरे दिल के तेरे आर पार हो जायेंगे

तुम मेरी हो जाना हम तेरे हो जायेंगे

फूल भंवरें और तितली गीत गुनगुनायेंगे

तुम मेरी हो जाना हम तेरे हो जायेंगे


पवन बहे और युं कहे चलो साथ मेरे प्रिय तुम

दूर सरीता के किनारे प्रेम नीर बहायेंगे

नभ जो झूमे और चूमे वसुंधरा के आंचल को

शीत ॠतु बरखा बहार हम दोनों नहायेंगे

तुम जल्दी आ जाना

हम कुछ देर से आयेंगे-2


गीत मेरे दिल के तेरे आर पार...


उद्गार मुख से

सुख और दुख से

संबंधित हो जायेंगे

नैन भीगेंगे तुम्हारे

आसूं मेरे नैन बहायेंगे

अठखेलियों में बैठ हम तेरे

कैशतले सौ जायेंगे

विलंब होगा लौटने में

विलंब से ही हम जायेंगे


गीत मेरे दिल के तेरे आर पार...


जितेन्द्र शिवहरे

Comments

Popular posts from this blog

मेरे बाबू ने खाना खाया क्या

भैया राजा राखी का उपहार चाहिये

इंटरव्यू-कविता