मैं दीवाना हो गया हूं आपका-गीत
मैं दीवाना हो गया हूं आपका
प्यार में पागल है जमाना आपका
देख तुझे जमाना कुछ कहने लगा है
देख तुझे कुछ-कुछ मुझे होने लगा है
मिल जाये हम तुम ये कहना आपका
प्यार में पागल है जमाना आपका
मैं दीवाना हो गया हूं आपका
देख पैरों में कहीं न मोच आ जाये
रहा चलते गोरों की न सोच खो जाये
दीवानो से मुश्किल से बच पाना आपका
प्यार में पागल है जमाना आपका
मैं दीवाना हो गया हूं आपका
धूप में जब निकलो तो पर्दा गिरा लो
रात मे जब निकलो तो पर्दा उठा लो
शाम-सवेरे मुखड़ा दिखलाना आपका
प्यार में पागल है जमाना आपका
मैं दीवाना हो गया हूं आपका
मिलना इक दिन तय है फिर रोते क्यों हो तुम
दुनियां की बातों से आपा खोते क्यों हो तुम
मत भूल शमा जिन्दा है परवाना आपका
प्यार में पागल है जमाना आपका
मैं दीवाना हो गया हूं आपका
जितेन्द्र शिवहरे
गीतकार
Comments
Post a Comment